Search

 
 
 

Lagatar Expose : फर्जी मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस में नौकरी कर रही बबीता कुमारी, JAP-10 में है तैनात

झारखंड पुलिस में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है. बबीता कुमारी फर्जी मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी कर रही हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 (JAP-10), महिला वाहिनी, होटवार, रांची में है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है. बबीता कुमारी फर्जी मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी कर रही हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड सशस्त्र पुलिस-10 (JAP-10), महिला वाहिनी, होटवार, रांची में है.

 Uploaded Image

कोडरमा एसपी कार्यालय के पत्र संख्या 244, 23 सितंबर 2021 के अनुसार बबीता कुमारी के नाम से मैट्रिक की दो अलग-अलग अंकतालिकाएं सामने आई हैं. एक अंकतालिका में 421 अंक, जबकि दूसरी में 357 अंक दर्ज हैं. वहीं, जिस मैट्रिक परीक्षा के प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की गई,

Uploaded Image

उस परीक्षा में बबीता कुमारी के शामिल होने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बबीता कुमारी ने पुलिस ड्यूटी पर रहते हुए रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान विषय में नियमित पाठ्यक्रम के तहत सत्र 2003-06/07 में स्नातक की डिग्री हासिल की. यानी एक ओर पुलिस ड्यूटी और दूसरी ओर नियमित कॉलेज की पढ़ाई.

Uploaded Image

एक ही समय में दो अलग-अलग जगहों पर दो अलग-अलग कार्य करने का यह मामला भी जांच का विषय है.बबीता कुमारी की मैट्रिक की मूल प्रति समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, महिला वाहिनी, होटवार, रांची के कार्यालय में संचिका में मौजूद है. अब सवाल यह है कि बबीता कुमारी के नाम से जारी मैट्रिक की दोनों अंकतालिकाओं में से वास्तविक कौन सी है और फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी कैसे हासिल की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही