Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lagatar Follow up : JMM ने कहा, गंगोत्री ने दर्ज केस को चुनावी हलफनामे में नहीं बताया, संज्ञान ले EC

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मांडर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने चुनावी हलाफनामे में खुद पर दायर एक शिकायत का जिक्र नहीं किया. लगातार">http://lagatar.in">लगातार

मीडिया
ने सोमवार को ही इस खबर को प्रमुखता से छापा था. खबर छपने के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसपर सवाल खड़ा किया है. सोमवार को पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 में गंगोत्री कुजूर पर सरना स्थल पर बिना अनुमति के मिट्टी चोरी का आरोप लगा था. चान्हों में केस नंबर 129 जो 22 जुलाई 2020 को दर्ज की गयी थी. आईपीसी की धारा सेक्शन 153 ए, 295 ए, 379 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था. जेएमएम ने कहा कि गंगोत्री ने चुनावी हलफनामे में इसका जिक्र नहीं किया है. ऐसा काम भाजपा ही कर सकती है. चुनाव आयोग को मामले पर तुरंत संज्ञान लेनी चाहिए. इसी तरह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवकुमार धान कई मामलों में भगौडे बताये जा रहे हैं. तो ऐसे में सवाल उठता है कि चुनाव आयोग ने कैसे उनका नॉमिनेशन स्वीकार किया. लगातार ने इस शीर्षक से छापी थी खबर- BJPप्रत्याशी">https://lagatar.in/bjp-candidate-gangotri-kujur-hid-the-soil-theft-case-from-the-election-commission-wrong-information-given-in-the-affidavit/">BJPप्रत्याशी

गंगोत्री कुजूर ने ‘मिट्टी चोरी’ मामला इलेक्शन कमीशन से छिपाया, शपथ पत्र में दी गलत जानकारी

बीजेपी नेताओं पर किया कटाक्ष

इस दौरान जेएमएम नेता ने अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा नेताओं के बयान पर भी कटाक्ष किया. सुप्रियो ने कहा, अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा के शीर्ष नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं. बिहार के एक भाजपा मंत्री ने कहा, यह अग्निपथ योजना नहीं है, बल्कि स्किल डेवलपमेंट योजना का हिस्सा है. दो दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, योजना से निकलने वाले 75 प्रतिशत युवाओं को केंद्रीय आर्म्स फोर्स और असम राइफइल्स में एडजस्ट किया जाएगा. फिर उन्हीं के विभाग के मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, हम तो उन्हें बाल काटना सिखाएंगे. जूता पॉलिसी का काम भी सिखाएगे. उनका स्किल डेवलपमेंट कर समाज से जोड़ेगा. इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, अग्निपथ के युवाओं को भाजपा के राष्ट्रीय दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड में रखेंगे. इसे भी पढ़ें- हल्की">https://lagatar.in/it-is-the-nature-of-congress-to-speak-light-and-unparliamentary-language-may-god-give-wisdom-deepak-prakash/">हल्की

और असंसदीय भाषा बोलना कांग्रेस की फितरत, भगवान सद्बुद्धि दे : दीपक प्रकाश

सेना हमारी गौरवपूर्ण धरोहर

जेएमएम नेता ने कहा, सेना हमारी गौरवपूर्ण धरोहर है, इसके साथ ऐसा भद्दा भजाक करने में भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आ रही है. भाजपा कहती है कि हम उनका स्किल डेवलपमेंट कराएंगे. भारतीय सेना का कोई भी शत्रु रहा हो, आज तक सहम कर बात करता था, लेकिन ऐसी गतिविधियों से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं. सभी जानते हैं कि 35 साल सेवा कर जनरल बनने वाले आज केंद्र में मंत्री हैं. अपने छह माह की सेवा बढ़ाने के लिए कोर्ट की शरण में गये थे. वे दो बार सांसद भी रहे, उन्हें दो तरह से पेंशन मिलता है. वे आज राजनीतिक मजा ले रहे हैं. जिन्हें भारतीय सेना पेंशन दे रही है, वे सेना में जाने वाले युवाओं के साथ ऐसा मजाक कर रहे हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही