Lagatar Impact : रिवर व्यू जमीन घोटाले में एसीबी ने दर्ज की पीई, सीएम ने दिया था एसीबी जांच का आदेश. रांची: जिले के कांके अंचल में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित जुमार नदी और उसके आसपास के 25 एकड़ सरकारी जमीन घोटाले मामले में एसीबी ने पीई दर्ज की है. एसीबी ने इस मामले में इस कांके अंचल के सीओ अनिल कुमार, राजस्व कर्मचारी और अन्य कर्मियों को आरोपित करते हुए उनकी मिलीभगत की जांच शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि बीते नौ दिसंबर को इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ा एक्शन लिया था. मुख्यमंत्री ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को पीई दर्ज कर इसकी जांच करने की मंजूरी दे दी थी.एसीबी को 45 दिनों के अंदर इस घोटाले की जांच कर प्रारंभिक रिपोर्ट देने को कहा गया है. Lagatar.in ने इस मामले का खुलासा किया था. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई और इस घोटाले में सरकारी पदाधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए अब एसीबी को इसकी जांच सौंपी गयी थी. इसे भी पढ़ें- रिवर">https://lagatar.in/river-view-project-removed-only-the-board-even-after-two-firs-neither-the-accused-was-caught-nor-the-officers-were-acted-upon/12056/">रिवर
व्यू प्रोजेक्टः सिर्फ बोर्ड हटा, दो एफआइआर के बाद भी न आरोपी को पकड़ा, न अफसरों पर कार्रवाई हुई
व्यू प्रोजेक्टः डीसी ने भू-राजस्व विभाग को लिखी चिट्ठी, कहा- कांके सीओ पर हो कार्रवाई
व्यू प्रोजेक्टः सिर्फ बोर्ड हटा, दो एफआइआर के बाद भी न आरोपी को पकड़ा, न अफसरों पर कार्रवाई हुई
लगातार डॉट इन के जरिए सामने आया मामला:-
गौरतलब है कि जुमार नदी और आसपास की सरकारी तथा बीएयू की जमीन का अतिक्रमण कर बेचने के मामले का पहली बार लगातार डॉट इन ने पर्दाफाश किया था. लगातार डॉट इन ने इस बात को उजागर किया था कि कांके लॉ कॉलेज से सटे रिंग रोड के किनारे करीब 25 एकड़ जमीन को प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी की जा रही है. साथ ही भू-माफिया जुमार नदी के किनारे को मिट्टी डाल कर भरने और जेसीबी से समतल करने का काम कर रहे हैं. यहां लगभग 20.59 एकड़ जमीन गैर मजरुआ प्रकृति की है, जिसमें 20.20 एकड़ भूमि खतियान में नदी के रूप में दर्ज है.उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, भू हदबंदी से करायी जांच:-
रांची के उपायुक्त छविरंजन ने मामले के सामने आने के बाद अपर समाहर्ता, भू हदबंदी से इसकी जांच करायी. अपर समाहर्ता ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि यहां कुछ खाता संख्या के प्लॉट खतियान में भुइंहरी जमीन के रूप में दर्ज हैं औऱ खाता संख्या 142, प्लॉट संख्या 2309 की जमीन गैरमजरुआ मालिक प्रकृति की है. जो बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए अर्जित है. साथ ही लगभग 20.59 एकड़ अतिरिक्त जमीन गैरमजरुआ मालिक प्रकृति की है. नदी के रुप में दर्ज 20.20 एकड़ जमीन के कुछ अंश पर रिवर व्यू गार्डेन के प्रोपराइटर कमलेश कुमार द्वारा मिट्टी भरवा कर समतलीकरण का काम कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- रिवर">https://lagatar.in/river-view-project-dc-writes-letter-to-land-revenue-department-says-action-should-be-taken-on-kanke-co/8062/">रिवरव्यू प्रोजेक्टः डीसी ने भू-राजस्व विभाग को लिखी चिट्ठी, कहा- कांके सीओ पर हो कार्रवाई
Leave a Comment