Bokaro: बोकारो के महुअर मौजा में ऐश पौंड टूट जाने से शुक्रवार को डैम का पानी बस्ती में घुस गया था. इससे घर में रखा सारा सामान बह गया था. मामला जिले के महुआर मौजा के राउतडीह बस्ती का है. इस खबर को लगातार मीडिया ने प्रमुखता से चलाया था. इसका असर हुआ. जिला प्रसाशन और बीपीसीएल प्रबंधन सक्रिय हुई. देर रात चास एसडीओ दिलीप सिंह शेखावत और बीओइसीएल के पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे और हालात की जानकारी ली. अधिकारियों के निर्देश के बाद राहत कार्य शुरू हुआ. ग्रामीणों के लिए पेयजल और भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं. हालांक अभी बिजली की व्यवस्था नहीं हो पायी है. बता दें कि शुक्रवार को ऐश पौंड टूटने के बाद बस्ती में पानी घुस गया था. ग्रामीणों के घर में रखा खाने पीने का सारा सामान बर्बाद हो गया था. इसे देखते हुए प्रशासन ने भोजन की व्यवस्था की. ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर गांव में पानी में घुस जाता है. इसलिए प्रशासन हमलोगों के लिए कहीं और रहने की व्यवस्था करे. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-saryu-rai-reached-the-submerged-village-said-the-loss-of-villagers-due-to-negligence/">बोकारो:
सरयू राय पहुंचे जलमग्न गांव, कहा – लापरवाही से हुआ ग्रामीणों का नुकसान बता दें कि एसडीएम चास के निर्देश के बाद गांव में एक टेंट लगाया गया है. लेकिन इतने लोगों के लिए यह काफी नहीं है. दूसरी ओर गांव के कुंए में छाई घुस गया है. जिसके कारण पानी दूषित हो गया है. बता दें कि एसडीएम ने एफएम इंजीनियरिंग को खाद्य सामग्री, जेनरेटर लगाने, और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था, जो ऐश पौंड से छाई निकालने का काम करती है. जबकि एफएम कंपनी ने अभी तक जेनरेटर उपलब्ध नहीं कराया है. वहीं गांव में अभी भी कई घरों में पानी है. इससे गांव में कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गयी है. इसे भी पढ़ें- खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-many-officers-including-sdm-met-the-victims-families-late-at-night-in-bokaro305364-2/">खबर
का असर: बोकारो में देर रात पीड़ित परिवारों से मिले एसडीएम समेत कई अधिकारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment