Search

Lagatar Impact : सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार टुना सबर के साथ 12 आदिम जनजाति परिवारों का बदलेगा जीवन

  • सभी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
  • चर्म रोग से ग्रसित टुना सबर को मिली चिकित्सा सुविधा 
  • चिकित्सकों ने कहा - अपने पुराने स्वरूप में नजर आएंगे टुना सबर 
Ranchi  : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत स्थित दंपाबेड़ा निवासी आदिम जनजाति समुदाय के टुना सबर चर्म रोग से ग्रसित हैं. बीते दिनों https://lagatar.in/">

style="color: #ff0000;">लगातार न्यूज पोर्टल
ने गरीब टुना सबर की हालत पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद बीमार टुना सबर की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन और कैबिनेट मंत्री सह झामुमो नेता चंपई सोरेन को हुई. सीएम ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव को टुना सबर के बेहतर इलाज का निर्देश दिया. मंत्री चंपई सोरेन भी उपायुक्त को इस संबंध में निर्देश देते रहे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने एंबुलेंस भेज कर टुना सबर को जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों की टीम टुना सबर का इलाज कर रही है. डॉक्टरों ने आश्वस्त किया है कि टुना सबर ठीक हो जायेंगे. जल्द ही टुना सबरअपने पुराने स्वरूप में नजर आएंगे.

पंचायत में लगा शिविर, सबर परिवारों को मिलेगी सारी सुविधाएं

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर न केवल टुना सबर को चिकित्सीय मदद पहुंचायी गयी है, बल्कि डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के दंपाबेड़ा गांव में अन्य सबर परिवार के लिए शिविर लगाया गया है. शिविर में सभी सबर परिवारों के स्वास्थ्य जांच की गयी है. सबर जनजाति के 12 परिवार दंपाबेड़ा में निवास करते हैं. सभी को डाकिया योजना के तहत जनवरी माह तक खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरी पालन के लिए सबर परिवार से आवेदन लिए गए हैं. जल्द ही सबर परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें – रौशन">https://lagatar.in/10-disputes-between-roshan-lal-bhatia-diwan-midha-resolved-case-was-pending-for-many-years/">रौशन

लाल भाटिया व दीवान मिढ़ा के बीच के 10 विवाद सुलझे, कई साल से पेंडिंग था केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp