Search

 
 
 

‘Lagatar Impact’: वन विभाग ने जब्त की लाखों की बेशकीमती लकड़ियां

 

पहले पत्थर, अब बेशकीमती लकड़ियों पर वन माफियाओं की नजर

Hazaribagh : हजारीबाग वन्यप्राणी अभ्यारण्य में इन दिनों पत्थर माफियाओं के बाद अब लकड़ी माफियाओं की नजर यहां की बेशकीमती लकड़ियों पर है. ‘लगातार डॉट इन’ और `शुभम संदेश` में खबर चलने के बाद वन विभाग की नींद टूटी और कटकमसांडी प्रखंड के बहिमर गेट के निकट गुरुडीह स्थित लकराही जंगल में छिपाकर रखी गई लाखों की बेशकीमती लकड़ियों को जब्त कर लिया गया. यह कार्रवाई डीएफओ अवनीश चौधरी ने की. हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जब दो-दो गार्ड वहां निगरानी करते हैं, तो पेड़ कैसे कट रहे और उसकी बल्लियां कैसे बनाई जा रही है. ऐसे में वन कर्मियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता. वन्यप्राणी अभ्यारण्य के कई स्थानों से शीशम और सागवान जैसी बेशकीमती लकड़ियां काटकर ले जाई जा रही है. दिनदहाड़े और रात में भी माफिया लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से ले जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/the-effect-of-the-news-of-shubham-sandesh-the-district-administration-hastily-sent-the-report-read-the-full-news/">‘शुभम

 संदेश’ की खबर का असर, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर

ऐसे खत्म हो गया नेशनल पार्क और वन्यजीवों का वजूद

लोगों का कहना है कि यही वजह है कि हजारीबाग नेशनल पार्क का दर्जा खत्म कर इसे वन्यप्राणी अभ्यारण्य बना दिया गया. चूंकि यहां जंगलों को माफियाओं ने उजाड़ दिया और धीरे-धीरे वन्यजीव विलुप्त होते चले गए. यहां पत्थर माफियाओं ने पहले चमेली समेत कई झरने का वजूद ही खत्म कर दिया. यही वजह है कि अब जंगली हाथी शहर और गांव में घूमने लगे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/shubham-sandesh-13_692.jpg"

alt="" width="1080" height="1231" />

इन जंगलों से काटी जा रही लकड़ियां, पत्रकार के खिलाफ ग्रामीणों को भड़का रहे वनरक्षी

इसी क्षेत्र के डाटो, बोरोगठा, हटकोना जंगलों से लगातार लकड़ियां काटी जा रही है और विभाग मौन धारण किए हुए है. वहीं इचाक एनएच-33 स्थित गेट पर तैनात वनरक्षी का भी ग्रामीणों को गुमराह करते एक ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें साफ तौर पर सुना जा रहा है कि कैसे एक पत्रकार के खिलाफ वह ग्रामीणों को भड़का रहा है. यहां तक कि उस पत्रकार को मैनेज करने का प्रयास करते हुए छपी खबर का खंडन कराने की बात कह रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wreck-of-speed-fell-into-the-ditch-2-people-died-and-1-injured/">हजारीबाग

में रफ्तार का कहर, खाई में गिरी कार, डॉक्टर समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही