Search

 
 
 

Lagatar Impact: पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उमेश वर्मा का कोडरमा में हुआ ट्रांसफर

 
Ranchi: लगातार.">http://lagatar.in">लगातार.

इन
की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. सोमवार को पथ निर्माण में पदस्थापित उमेश वर्मा की केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत शीर्षक खबर पर संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग ने उमेश वर्मा का कोडरमा जिले में तबादला कर दिया है. इस संबंध में विभाग के अभियंता प्रमुख में पत्र जारी किया है. लगातार.इन">http://lagatar.in">लगातार.इन

पर सोमवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी कि केंद्रीय चुनाव आयोग और झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उमेश वर्मा की शिकायत की गई है. शिकायत में कहा गया है कि उमेश वर्मा पिछले लगभग 35 वर्षों से झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत एनएच डिविजन हजारीबाग के कार्यालय में ट्रेसर के पद पर पदस्थापित हैं. इसके अलावा उमेश वर्मा एनएच डिविजन हजारीबाग के कार्यालय में प्रधान लिपिक का कार्य भी कर रहे हैं. उमेश वर्मा अपनी कार्यभार ग्रहण तिथि के बाद से एनएच डिविजन हजारीबाग के कार्यालय में पदस्थापित हैं, जो कार्यालय पहले एनएच डिविजन बरही के नाम से जाना जाता था. उमेश वर्मा का सेवा में आने के बाद से एक भी बार स्थानांतरण नहीं हुआ है. उमेश वर्मा कोडरमा के निवासी हैं और हजारीबाग, कोडरमा और चतरा संसदीय क्षेत्रों में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उनके लिए चुनाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन को प्रभावित करना काफी संभव है. उमेश वर्मा पर सरकारी धन के दुरुपयोग और करोड़ों रुपये के घोटाले का भी आरोप है. इसलिए चुनाव से पूर्व इनका तबादला किया जाना चाहिए. यह शिकायत चतरा जिले के रहने वाले जय नारायण कुमार गुप्ता ने की है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 MAR।।दूसरे कामों में ना लगाए जाएं मनरेगाकर्मी-चंपाई।।JPSC और विवाद, इन परीक्षाओं की जांच।।सांसद चंद्रप्रकाश से क्यों नाराज हैं क्षेत्रवासी।।बिहारः MLC चुनाव, नीतीश ने भरा पर्चा।।पेपर लीक युवाओं के लिए अभिशाप-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही