Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करते ही उड़ा लिये 70 हजार

Jamshedpur (Ashok kumar) : साइबर बदमाश समय के साथ खाते से रुपये उड़ाने का तरीका भी बदल रहे हैं. अभी कुछ माह से बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर रुपये उड़ाने का खेल शहर में ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान में चल रहा है. कुछ इसी तरह का एक घटना परसुडीह के गंतइडीह के रहने वाले सिदो चरण बेसरा के साथ घटी है. उनके खाते से साइबर बदमाशों ने 70 हजार रुपये उड़ा लिये. इसके बाद मामला बिष्टुपुर के साइबर थाने तक पहुंचा. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sp-had-taken-the-responsibility-of-studying-sagar-nayak-sagar-worked-hard-and-brought-89-in-the-inter-examination/">रामगढ़

SP ने सागर नायक की पढ़ाई की ली थी जिम्मेदारी, सागर ने मेहनत कर इंटर परीक्षा में लाया 89%

19 जून को भेजा गया एसएमएस

सिदो चरण बेसरा ने बताया कि उन्हें 19 जून को मोबाइल पर मैसेज भेजा गया था. मैसेज में बताया गया था कि बिजली बिल बकाया है. पावर काट दी जायेगी. एसएमएच पर नजर पड़ते ही सिदो ने एसएमएस वाले नंबर (8249476618) पर फोन कर बातचीत की. इस बीच उसने बताया कि वह बिजली विभाग का अधिकारी है. उसने 30 रुपये का भुगतान करने के लिये कहा. इसके लिये कहा कि क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करना होगा. एप डाउन लोड करते ही सिदो ने 30 रुपये का भुगतान किया.

एप डाउनलोड होते ही कटने लगे रुपये

एप डाउनलोड क रने के बाद पहले 50 हजार रुपये की निकासी खाते से की गयी. उसके बाद 20 हजार रुपये साइबर बदमाशों ने उड़ा लिये. इसके बाद उस नंबर पर जब सिदो ने फोन किया, तब वह काम नहीं कर रहा था. सिदो का कहना है कि जिस खाते से रुपये की निकासी की गयी है वह एसबीआइ सुंदरनगर के तुरामडीह में ब्रांच है. इसे भी पढ़ें : पंडरा">https://lagatar.in/pandara-double-murder-mystery-ranchi-police-nearing-revelations/">पंडरा

डबल मर्डर मिस्ट्री : खुलासे के करीब पहुंची रांची पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही