Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: पोटका में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म में हजाम को 14 साल की सजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे चार की अदालत ने  हजाम सोरेन को 14 साल की सजा सुनायी है. राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत शनिवार को सजा के बिंदु पर सुनवायी कर रही थी. इस दौरान आरोपी को 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. हजाम की ओर से अगर 10 हजार रुपये का जुर्माना नहीं दिया जाता है तो सजा की अवधि एक साल के लिये और बढ़ जायेगी. कोर्ट की ओर से आरोपी हजाम सोरेन को 26 अप्रैल को दोषी करार दिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-convicted-in-rape-and-dead-body-recovery-of-five-year-old-girl-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और शव बरामदगी में आरोपी दोषी करार

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने हजाम को किया था गिरफ्तार

घटना 15 अप्रैल 2018 को घटी थी. घटना के दिन हजाम शाम के छह बजे मंदबुद्धि युवती के घर पर पहुंचा हुआ था. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचते ही पोटका पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हजाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. इसके पहले पुलिस ने मंदबुद्धि युवती का अस्पताल में मेडिकल कराया था और कोर्ट में 164 का बयान भी कराया था. युवती ने हजाम का नाम भी कोर्ट को बताया था. घटना के बाद से ही आरोपी जेल में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-school-child-dies-due-to-bike-stumbling-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में बाइक की ठोकर से स्कूली बच्चे की मौत
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही