Search

 
 
 

LagatarImpact : खराब शवदाह गृह को जल्द ठीक करने का DC ने दिया RMC को निर्देश, लगी है एंबुलेंस की लाइन

 

Ranchi : हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह (क्रीमेटोरियम) को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए रांची डीसी ने रांची नगर निगम को निर्देश दिया है. बता दें कि हरमू मुक्तिधाम स्थित क्रीमेटोरियम का संचालन रांची नगर निगम के द्वारा किया जाता है. और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शवों को जलाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है. लेकिन इस क्रीमेटोरियम में खराबी आने के कारण शवों को जलाने में ज्यादा समय व्यतीत हो रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा निगम को इस क्रीमेटोरियम को जल्द से जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया गया है.

बता दें कि english.lagatar.in">https://english.lagatar.in/watch-most-frightening-picture-of-corona-dead-bodies-of-10-infected-are-waiting-for-salvation-cremation-home-broken-down/48599/">english.lagatar.in

रिपोर्टर ने शवदाह के खराब होने की खबर को प्रमुखता से कवरेज दिया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि रांची में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ संक्रमित मृत मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हो रहा है. हमारे रिपोर्टर ने वीडियो में यह दिखाया था कि किस तरह एंबुलेंस में संक्रमित मरीजों की लाशें पड़ी हैं. ऐसे में राजधानी में एकमात्र क्रीमेटोरियम (गैस आधारित शवदाह गृह) में मशीनें पिछले चार से पांच घंटे से खराब पड़ी हैं. लगभग 10 शव जलाने के लिए लाइन में खड़ी हैं. ऐसे में जब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ी है. ऐसे में इस शवदाह गृह का खराब होना काफी चिंतनीय है. english.lagatar.in">https://english.lagatar.in/watch-most-frightening-picture-of-corona-dead-bodies-of-10-infected-are-waiting-for-salvation-cremation-home-broken-down/48599/">english.lagatar.in

में खबर चलने के बाद रांची प्रशासन ने निगम को खराब हुई मशीनें को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है.

https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Banna.jpg"

alt="" class="wp-image-48667"/>

इधर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मधुपुर का चुनावी दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने राज्य की जनता की सेवा और सुरक्षा को अपना कर्तव्य बताया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही