धनबाद में हुई लघु उद्योग भारती की स्थापना, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष
Dhanbad : लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश द्वारा 3 जून को धनबाद उद्यमी ईकाई का स्थापना समारोह हीरापुर अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया. समारोह में नव मनोनीत अधिकारियों के रूप में अध्यक्ष की जिम्मेवारी अनिल गुप्ता, महामंत्री का दायित्व राणा रवि सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में राहुल डोकानिया केकी नाम की घोषणा की गई. कार्य समिति के सदस्यों के लिए जवाहर चौधरी, विनीत लोहारीवाल, पुनीत तुलसीयान, अनिल वर्मा के नामों को स्वीकृति दी गई.वहीं योगेन्द्र तुलस्यान को संरक्षक काबनाया गया. इस मौके पर लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के विस्तार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह संगठन उद्यमियों के हित के लिए है. धनबाद में इसकी स्थापना हुई है. आने वाले समय मे इसका विस्तार होगा. झारखंड के प्रांतीय महामंत्री विजय छापड़िया ने अपने संबोधन में प्रांत में संगठन विस्तार करने का लक्ष्य दिया. नवमनोनीत अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने लघु उद्योग भारती के अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुए जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment