Search

 
 
 

Lahore 1947 : रिलीज से पहले हो सकता है बड़ा बदलाव, सनी देओल ने दिया हिंट

सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में धमाल मचाने के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म राजकुमार संतोषी के निर्देशन में और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है.
 

Lagatar desk : सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में धमाल मचाने के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म राजकुमार संतोषी के निर्देशन में और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है.

 

हाल ही में सनी देओल ने बताया कि फिल्म के टाइटल में रिलीज से पहले बदलाव किया जा सकता है, या फिर वही नाम रहेगा. उन्होंने कहा -मेरी कई फिल्में आने वाली हैं. उनमें से एक है ‘लाहौर 1947’… शायद टाइटल बदला जाए या शायद वही रहे. फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है. जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .

 

 

फिल्म की कहानी और आधार

‘लाहौर 1947’ उस नाटक ‘जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जाम्या ए नै’ पर आधारित है, जिसे असघर वजाहत ने लिखा था. कहानी लखनऊ से लाहौर जा रहे एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और विभाजन के दर्द और संघर्ष को बयां करती है.

 

धर्मेंद्र से खास कनेक्शन

फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर जानकारी मिली है कि यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी. आमिर खान ने बताया कि धर्मेंद्र इसे देख पाते तो बहुत खुश होते.

फिल्म की कास्ट और म्यूजिक

फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और करण देओल की भी मुख्य भूमिकाएं हैं.एआर रहमान ने फिल्म का म्यूजिक दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने और राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को लंबे समय से पर्दे पर लाने की योजना बनाई थी.

 

रिलीज डेट और मुकाबला

फिल्म 13 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. हालांकि, इसी दिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी रिलीज होने की खबरें हैं. अभी तक इस टकराव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही