Search

 
 
 

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की धालभूमगढ़ शाखा के अध्यक्ष बने लखन अग्रवाल

 
Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक फकीर चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सम्मेलन के प्रांतीय और जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के मुख्य अतिथि सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शाह, जिला अध्यक्ष अशोक मोदी और प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया ने भी संबोधित किया. बैठक में सर्वसम्मति से लखन अग्रवाल को धालभूमगढ़ शाखा का अध्यक्ष और नटवर अग्रवाल को सचिव मनोनीत किया गया. बैठक में बजरंग अग्रवाल, नरेश मोदी, आनंद अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संजय शर्मा समेत धालभूमगढ़ मारवाड़ी समाज के अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही