Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस दवारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है. बदलते घटनाक्रम के बीच प्रियंका के साथ 10 अन्य लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें प्रियंका सहित कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा और अजय कुमार लल्लू के नाम शामिल हैं. इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-priyanka-gandhi-tweeted-modi-ji-your-government-has-kept-me-in-custody-for-28-hours-without-any-fir/">लखीमपुर
खीरी हिंसा : प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम, ट्वीट किया, मोदी जी आपकी सरकार ने बिना किसी ऑर्डर, एफआईआर के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है
Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
खीरी हिंसा : प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम, ट्वीट किया, मोदी जी आपकी सरकार ने बिना किसी ऑर्डर, एफआईआर के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है
प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
11 नामजद के साथ ही अन्य कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम भी धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा है. इधर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बता दें कि प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर के हरगांव में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी. फिलहाल जिस पीएसी गेस्ट हाउस में उन्हें रखा गया था, उसे ही उनके लिए अस्थाई जेल घोषित किया गया है. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">PandoraPapers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
Leave a Comment