Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर हिंसा : सीतापुर गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी ने लगायी झाड़ू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
UP : रविवार देर शाम लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद यूपी सियासत में हलचल मचा हुआ है. देर रात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर सीतापुर गेस्ट हाउस में रखा गया है. जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है. वहां सफाई करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रियंका गांधी झाड़ू लगाते हुए दिख रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियों सीतापुर गेस्ट हाउस का है . जहां प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है. बता दें कि आज तड़के सुबह यूपी पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाने के दौरान उन्हें हिरासत में लिया है. इसकी पुष्टी कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर दी है. https://twitter.com/INCIndia/status/1444916688739201031

इसे भी पढ़ें - एसडीओ">https://lagatar.in/acb-arrested-sdo-for-taking-25-thousand-bribe-to-stone/">एसडीओ

का स्टोनो को 25 हजार घूस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

कमरे में काफी गंदगी थी 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर गेस्ट हाउस में जिस कमरे में प्रियंका गांधी को रखा गया है, वहां काफी गंदगी थी. जिसके बाद प्रियंका ने उस कमरे की सफाई की. वो झाड़ू लगाना शुरु कर दिया. वहीं यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट कर लिखा कि दीदी प्रियंका ने अस्थायी जेल सीतापुर में सत्याग्रह शुरू किया. किसानों से मिले बगैर पीछे नहीं हटेंगे. न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें - समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-6-family-members-buried-under-rubble-due-to-collapse-of-kutcha-house-3-killed-three-in-critical-condition/">समस्तीपुर

: कच्चा मकान गिरने से परिवार के 6 लोग मलबे में दबे, 3 की मौत, तीन की हालत गंभीर

मैं अकेले जाऊंगी, लेकिन जाऊंगी

प्रियंका गांधी के हिरासत में लिये जाने के बाद राहुल गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि `प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं. न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे.` जानकारी मिल रही है कि प्रियंका गांधी किसानों से मिलने की बात पर अड़ी हुई है. वहीं प्रशासन उन्हें वापस लखनऊ लौट जाने की सलाह दे रही हैं. हिरासत में लिये जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पुलिस से कहा था कि मैं अकेले जाऊंगी, लेकिन जाऊंगी. इसे भी पढ़ें - मानगो">https://lagatar.in/illegal-recovery-on-jnac-receipt-from-wheelbarrows-outside-mango-bus-stand-jnac-cordoned-off/">मानगो

बस स्टैंड के बाहर ठेलावालों से जेएनएसी की रसीद पर हो रही अवैध वसूली, जेएनएसी का घेराव

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही