Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखीसराय : पुरानी रंजिश में सुबह-सुबह गोलीबारी, एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Lakhisarai :   बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी है. जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी टोला निवासी रामजी यादव और रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई है. मृतक की पहचान रामजी यादव की विवाहित बेटी बसंती कुमारी (27 वर्षीय) के रूप में हुई है. वहीं रामजी यादव की पत्नी लाछो देवी (70 वर्षीय) घायल हो गयी.

पीड़ित परिवार का आरोप, रामजी साव के बेटे ने की गोलीबारी

पीड़ित परिवार की लाखन देवी ने घटना के संबंध में बताया कि बसंती कुमारी शनिवार की अहले सुबह मवेशी को चारा दे रही थी. तभी रामजी साव का बेटा अशोक साव, मनोज साव सहित अन्य ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे. इस गोलीबारी में बसंती कुमारी की मौत हो गयी. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने पुत्री बसंती कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि लाछो देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. लाछो देवी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

रामजी यादव और रामजी साव के बीच चली आ रही है पुरानी रंजिश 

इधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी पंकज कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि पश्चिमी टोला के निवासी रामजी यादव एवं रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. इसको लेकर कई बार गोलीबारी हुई है. इस मामले में टाउन थाना में तीन-चार मामले भी दर्ज हैं.  चार दिन पहले भी इसी मामले में गोलीबारी हुई थी. जिसमें एक एक बच्ची और उसकी मां को गोली लगी थी. गोली लगने से दोनों मां-बेटी घायल हो गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही