Lakhisarai : बिहार के लखीसराय में आज सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंदा. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच में जुट गये हैं.
लखीसराय : बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत, एक घायल
Leave a Comment