Search

 
 
 

लखीसराय : बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत, एक घायल

 
Lakhisarai :  बिहार के लखीसराय में आज सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 हैवतगंज के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंदा. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच में जुट गये हैं.

शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे सभी  

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होकर पांच लोग दो बाइक से वापस लौट रहे थे. एनएच 80 हैवतगंज के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंद डाला. इनमें से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. वहीं ट्रक ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी हाइवे पेट्रोलिंग टीम को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम में भेजा और जांच में जुट गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही