Search

 
 
 

लखीसराय: विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप

बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव की घटना सामने आई है.
 

Bihar : बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव की घटना सामने आई है. 

 

Uploaded Image

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने काफिले पर पथराव और गोबर फेंके जाने का आरोप लगाया है. आरोप है कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी घेरकर चप्पल और गोबर फेंका. इस घटना पर विजय सिन्हा ने कहा कि ये राजद के गुंडे हैं. 


उन्होंने दावा किया कि यह हमला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के दौरान किया. विजय सिन्हा ने घटना के लिए आरजेडी पर हमला बोला और लखीसराय के पुलिस अधीक्षक को भी निशाने पर रखा. इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है.

 

मामला लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास की है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर चल रहे मतदान का जायजा लेने निकले थे. इसी दौरान बूथ नंबर 404 और 405 के करीब आक्रोशित लोगों ने उनका काफिला रोक दिया.

 

आरोप है कि उनके काफिले की गाड़ियों पर गोबर और पत्थर भी फेंके गए. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. विजय कुमार सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात को काबू किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही