Search

 
 
 

गिरिडीह में लाखों की लूट, अपराधी फरार

 
Giridih: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. तीन बाइक सवार बदमाश गिरिडीह जमुआ मुख्य मार्ग के बुढ़वा आहर के पास शारदा ट्रेडर्स के कर्मचारी से साढ़े चार लाख रुपए लूट लिये. जानकारी के अनुसार शहर के तिरंगा चौक के पास संचालित शारदा ट्रेडर्स के कर्मचारी सुमन यादव जमुआ,  मिर्जागंज और खरगडीहा से पैसे वसूल कर गिरिडीह लौट रहे थे. सुमन एक मालवाहक वाहन से लौट रहे थे. इसी दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वा आहर के पास पूर्व से घात लगाए बाइक सवार तीन रुपए लूटकर जमुआ की ओर भाग गये. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-mothers-100th-birthday-pm-gave-a-shawl-pakhare-feet-as-a-gift/">पीएम

मोदी की मां का 100वां जन्मदिन : PM ने गिफ्ट में दी शॉल, पखारे पैर
घटना की सूचना पाकर एएसपी हरीश बीन जमा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. एएसपी ने बताया कि अपराधकर्मियों द्वारा एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. कुछ ही देर पहले की घटना है. जिस कारण पूरा फिगर स्पष्ट नहीं हुआ है. लूट कांड के उद्भेदन को लेकर एक टीम का गठन किया जायेगा. पुलिस जल्द से जल्द घटना का उद्भेदन करेगी. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही