National news : महाकाल मंदिर(उज्जैन) के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन में आज सावन के तीसरे सोमवार को अफरा-तफरी मच गयी. भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, बता दें कि नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में सिर्फ एक बार खुलता है
भगदड़ की घटना हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप घटी. जानकारी के अनुसार बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के समीप करंट फैलने की अफवाह फैल गयी. इस कारण दर्शन के लिए कतार में लगे भक्तों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. इस घटना में कुछ श्रद्धालु घायल हो गये, जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के अनुसार भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने लगी. कई लोग भीड़ धक्के से नीचे गिर गये और बेहोश हो गये. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. रिपोर्ट के अनुसार घटना में 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं.
घटना के बाद कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में भारी मशक्कत की. उसके बाद दर्शन की व्यवस्था फिर से बहाल हो गयी.
आज नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन को लेकर सुबह से ही मंदिर क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतार लग गयी थी. जानकारी के अनुसार दोपहर तक लगभग 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.