Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहसिंगना थाने से चंद कदम दूर ओकनी के एक घर में लाखों की चोरी

पुलिस के अजीबोगरीब बयान से हतप्रभ है पीड़ित, बोली पुलिस-अपने घर की हिफाजत स्वयं करें लोग, चोरी गया सामान कहां से आएगा वापस Hazaribag : हजारीबाग के लोहसिंगना थाना क्षेत्र से चंद कदम दूर ओकनी तालाब रोड चौथी गली स्थित नवनिर्मित मकान से लाखों रुपए के वायरिंग का सामान, मोटर सहित कई अन्य सामान चोर उड़ा ले गए. भुक्तभोगी संजय साव ने बताया कि वह नया मकान बना रहे हैं, जिसमें वायरिंग का काम चल रहा है. सोमवार की देर शाम काम करा ताला लगा कर चले गए. उसके बाद सुबह देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और लगभग 50 हजार रुपए की वायरिंग के सामान, मोटर सहित कई चीज नदारद थे. चोरी की शिकायत के लिए आवेदन लेकर मंगलवार की सुबह से वह तीन बार लाहसिंगना थाना गए, पर किसी ने आवेदन नहीं लिया. इसे भी पढ़ें–हज़ारीबाग़">https://lagatar.in/hazaribagh-rupesh-murder-case-cbi-team-reached-barhi-police-station/">हज़ारीबाग़

: रूपेश हत्याकांड मामला, सीबीआई की टीम पहुंची बरही थाना

पुलिस करती रही टालमटोल

वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को आवेदन देने की बात कह कर टालमटोल कर दिया और फिर दोबारा थाना आने को कहा. उसके बाद दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना गए, फिर भी वहां थाना प्रभारी उपस्थित नहीं थे. घंटेभर बैठने के बाद एक अन्य पुलिसकर्मी को आवेदन दिया, लेकिन उन्होंने आवेदन को फड़वा दिया और फिर से अपने हिसाब से आवेदन लिखवाया. इतना ही नहीं, रिसीविंग भी नहीं दी. कहा कि मामला दर्ज किया जाएगा, उन्हें फोन कर जानकारी दी जाएगी. वहीं बैठे एक पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि बड़े साहब से कहो कि उनलोगों को ड्यूटी पीड़ित व्यक्ति के घर लगा दें, तो वे लोग उनके घर की देखरेख करते रहेंगे.

पुलिस से भरोसा उठा-पीड़ित

पीड़ित का कहना है कि अब पुलिस के ऊपर भरोसा उठता जा रहा है. जब उनके घर में चोरी हुई और इसकी सूचना थाने को दी, लेकिन काफी मान-मिन्नत के बाद शाम छह बजे पुलिस जांच के लिए आयी. घर पर कहा कि चोरी गए सामान कहां से मिल पाएगा, लोग अपने घरों की हिफाजत खुद करें. ऐसे में तो अब डर लगता है कि पुलिस भी साथ नहीं देती. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-the-recognition-of-sarna-dharma-code-on-november-30-5-states-will-drive-wheel-jam-salkhan/">जमशेदपुर

: सरना धर्म कोड की मान्यता के लिये 30 नवंबर को 5 राज्यों में करेंगे चक्का जाम- सालखन

 थाना प्रभारी ने क्या कहा

इस संबंध में दो लोहसिगना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वह दो दिन की छुट्टी पर हैं. कल हजारीबाग आएंगे फिर भी एक बार अपने प्रभारी से इस संबंध में बात करते हैं. अगर मामला दर्ज नहीं हुआ होगा, वह करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही