Search

 
 
 

पलामू: कांग्रेस नेता लाल ने बदलाव यात्रा रथ को किया रवाना

 
Medininagar: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पांकी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी लाल सूरज सक्रिय हैं. इस दौरान लाल ने बुधवार को बदलाव यात्रा रथ का शुभारंभ लेस्लीगंज में गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. वहीं बदलाव यात्रा रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया. गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज ने बदलाव यात्रा रथ को रवाना करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत किया. कहा कि हुए कि यह जो बदलाव यात्रा रथ आज निकल गया है वह पूरे पांकी विधानसभा में घूमेगा. लाल ने कहा कि पांकी विधानसभा में जनता में पूर्व एवं वर्तमान विधायक के कार्य कलापों के प्रति लोगों में आक्रोश है. उनके छोटी- छोटी समस्याओं पर कोई काम नहीं हुआ है. चाहे वह पानी का सवाल हो, सड़क का सवाल हो, शिक्षा के सवाल हो सब पर जनता ठगा महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन यात्रा के दौरान पांकी विधानसभा के हर मोड़, हर चौक चौराहे पर जाकर जनता के बीच हम वर्तमान एवं पूर्व विधायक के कार्यकलापों को बताने का काम करेंगे. उन्होंने आप लोगों को ठगने का काम किया है. जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर पासवान ने किया तथा मंच संचालन रमेश कुमार कुशवाहा ने किया. इस दौरान पार्टी के कृष्णकांत दुबे, भीम शुक्ला, रिंकू सिंह, कमेश सिंह रवि, सुदेश्वर राम, अनिल कुमार वर्मा, कमलेश सिंह, बलकेश पासवान, कमलेश कुमार व हाजीअकमल खान सहित कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही