Search

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, दिया गया न्यौता

Lucknow : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा देश के शीर्ष गणमान्य भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री और राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनको राम मंदिर उद्घाटन का न्यौता दिया है. लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान उनको सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.

16 जनवरी से शुरू हो जायेंगे वैदिक अनुष्ठान

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इसके एक सप्ताह पहले यानी 16 जनवरी से ही यहां वैदिक अनुष्ठान शुरू हो जायेंगे. वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित राम लला के समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे. वहीं 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जायेगा. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. पीएम मोदी ने 22 जनवरी की शाम को श्रीराम ज्योति जलाने और दिवाली मनाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp