Lucknow : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा देश के शीर्ष गणमान्य भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री और राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनको राम मंदिर उद्घाटन का न्यौता दिया है. लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान उनको सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, दिया गया न्यौता
Last Updated: Jan 11, 2024 12:00 AM (IST)