Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने मचाया धमाल, लेकिन भारत में रही फिसड्डी

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भारत में सुपरफ्लॉप हुई है. अद्वैत चंदन के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ने 11 दिनों में केवल 54.10 करोड़ की कमाई की है. लेकिन लाल सिंह चड्ढा विदेश में अपना कमाल दिखा रही है. इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फॉरेस्‍ट गंपप` की हिंदी रीमेक फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड में 108 करोड़ से अध‍िक का बिजनेस किया है. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-cbi-raids-the-premises-of-rjd-treasurer-sunil-singh-and-rjd-mp-ashfaq-karim-close-to-lalu/">पटना

: लालू के करीबी आरजेडी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह और RJD सांसद अशफाक करीम के ठिकानों पर CBI का छापा)

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं लाल सिंह चड्ढा

रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. इस फिल्म ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने रिलीज के एक हफ्ते में 7.5 मिलियन डॉलर यानी 59 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 7.47 मिलियन डॉलर, ‘भूल भुलैया 2’ ने 5.88 मिलियन डॉलर और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 5.7 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. हालांकि यह तीनों फिल्में इंडियन बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट हुई थी.

फिल्म को चीन में रिलीज करने की चल रही तैयारी

लाल सिंह चड्ढा ओवरसीज बॉक्‍स ऑफिस के मामले में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और ऑस्‍ट्रेलिया में उम्‍मीद से भी बेहतर कारोबार कर रही है. इस बीच फिल्‍म को चीन में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है. अगर लाल सिंह चड्ढा चीन में रिलीज होती है तो फिल्म की अभी कमाई हो सकती है. मालूम हो कि चीन में आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘दंगल’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद से चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गयी. हालांकि 2018 में आयी उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ चीन में फ्लॉप हुई थी. इसे भी पढ़ें : अमिताभ">https://lagatar.in/amitabh-bachchan-again-became-corona-positive-tweeted-information-himself/">अमिताभ

बच्चन फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

180 करोड़ की बजट पर बनी है फिल्म

‘लाल सिंह चड्ढा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म को बनाने में कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे. फिल्म का निर्माण कोरोना महामारी से पहले शुरू हुआ था. फिल्म लगभग तीन साल से बन रही थी. इस दौरान फिल्मों की शूटिंग को कई बार रोकना और शुरू करना पड़ा था. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/ed-raids-on-17-locations-of-prem-prakash-raids-going-on-in-many-states-including-jharkhand-bihar-delhi/">प्रेम

प्रकाश के 17 ठिकानों पर ED की छापामारी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही