Search

 
 
 

मणिपुर की घटना पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा, कहा- डबल इंजन की सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार

 
Patna: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत का पूरे देश में विरोध हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की निंदी की है. लेकिन इस बीच पूरे देश में राजनीतिक पार्टियां बीजेपी पर हमला कर रही साथ ही नरेंद्र मोदी से कई सवाल भी पूछ रही हैं. इस बीच बिहार JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने लिखा "मणिपुर में 56 + 56 इंच सीने वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित - वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है. महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ? मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. पता नहीं आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मानवता के प्रति संवेदना है भी या नहीं ! "

वीडियो का देश भर में हो रहा विरोध

बता दें कि मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की घटना हुई थी. जिसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद देश की सियासत गरमा गई है. इस वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-injured-youth-lying-on-the-road-was-taken-to-the-hospital-by-the-local-people/">जमशेदपुर

: घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही