Search

 
 
 

ललित मोदी फिर सुर्खियों में, कहा, मैं नरेंद्र मोदी के करीब था, लेकिन नजदीकी राजनीति को लेकर नहीं थी...

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर बहुत कुछ बातें कहीं हैं, जो चर्चा में हैं. ललित मोदी ने पीएम मोदी को क्रिकेट का प्रशंसक करार देते हुए पुरानी बातों को याद किया.
 
पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी

London : पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर बहुत कुछ बातें कहीं हैं, जो चर्चा में हैं. ललित मोदी ने पीएम मोदी को क्रिकेट का प्रशंसक करार देते हुए पुरानी बातों को याद किया.

 


लंदन में ANI को दिये एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा गुजरात में क्रिकेट के विकास में गहरी दिलचस्पी दिखाई. कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच अधिकतर बातचीत अहमदाबाद में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर होती थी.

 


ललित मोदी ने यह बात साफ कर दी कि उनके बीच बातचीत सिर्फ क्रिकेट के संदर्भ में होती थी. ललित मोदी ने कहा,  मैं नरेंद्र मोदी के करीब था, लेकिन नजदीकी राजनीति को लेकर नहीं, क्रिकेट को लेकर थी. 

 

 

अहम बात यह है कि ललित मोदी की यह इंटरव्यू तब सामने आया है, जब हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर कहा था कि अगर मौका मिले तो वह स्टेडियम को गिराकर दोबारा बनायेंगे. उनका तर्क था कि नये निर्माण से दर्शकों को और अच्छा अनुभव हासिल होगा.   

 


अपने इंटरव्यू में ललित मोदी ने पुराने बयान को स्पष्ट किया. कहा कि वह स्टेडियम की आलोचना नहीं कर रहे थे, वरन भारतीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए व्यापक विजन दर्शा रहे थे, मैंने कहा था कि मैं इसे(स्टेडियम) गिरा दूंगा.

 


ललित मोदी ने कहा कि यह आज के समय में भारत का सबसे बेहतरीन स्टेडियम है. लेकिन अगर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का फैन एक्सपीरियंस देना हो, तो मैं इसे भी दोबारा बनाऊंगा.

 

 
ललित मोदी ने जोर देकर कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास बहुत बड़ी आर्थिक ताकत है. वैश्विक प्रभाव है. यह देखते हुए BCCI को चाहिए कि वह दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल मैदानों की बराबरी करने वाले स्टेडियमो का निर्माण करे.

 


उन्होंने वेम्बली स्टेडियम लॉर्ड्स, बार्सिलोना का कैंप नो, मैनचेस्टर यूनाइटेड का ओल्ड ट्रैफर्ड और मैनचेस्टर सिटी का एतिहाद स्टेडियम का जिक्र करते हुए कहा,  ये सभी स्टेडियम से हमारे किसी भी स्टेडियम से कहीं बेहतर हैं.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही