Search

 
 
 

लालू ने जमानत के लिए फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका

 
Ranchi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर अपनी जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लालू यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर जमानत दिये जाने की गुहार लगाई है.    

दुमका कोषागार मामले के लिए जमानत याचिका दर्ज

बता दें कि दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू यादव ने जमानत याचिका दाखिल किया है.लालू ने अपने अधिवक्ता देवर्षि मंडल के माध्यम से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.

9 अप्रैल को सुनवाई की संभावना

जमानत याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है. इसलिए उन्हें जमानत दी जाये. बुधवार को जारी लिस्ट के मुताबिक लालू की जमानत पर नौ अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है.

9 अप्रैल को पूरी हो रही सजा की आधी अवधि

बता दें कि 19 फरवरी को हाई कोर्ट ने लालू की जमानत यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है. हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका की पैरवी कर रहे अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि 9 अप्रैल को लालू की सजा की आधी अवधि पूरी हो रही है. इसलिए इसी दिन जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया है. फिलहाल लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही