Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुलायम और अखिलेश से मिले लालू प्रसाद, जानिए इस मुलाकात के मायने

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव धीरे-धीरे सक्रिय हो रहे हैं. सोमवार को लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की है. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. लालू ने अपनी मुलाकात की खुद जानकारी भी साझा की है. लालू ने मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है. लालू और मुलायम के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. लालू ने इस मुलाकात की जानकारी और तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इसके साथ ही कहा कि खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है. बिना नाम लिये मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-गुरुग्राम">https://lagatar.in/nitish-kumar-and-kc-tyagi-met-omprakash-chautala-in-gurugram-know-the-meaning-of-meeting/121620/">गुरुग्राम

में ओमप्रकाश चौटाला से मिले नीतीश कुमार और केसी त्यागी, जानिए मुलाकात के मायने

लालू प्रसाद की मुलायम-अखिलेश से मुलाकात के मायने

कई साल तक जेल में रहने और जमानत पर बाहर आने के बाद से लालू प्रसाद दिल्ली में ही बेटी मीसा यादव के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. पिछले हफ्ते ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचने पर कई विपक्षी नेता भी राजधानी पहुंचे थे. इसी दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने लालू यादव से मुलाकात की थी. जेल से बाहर आने के बाद पहली बार खुद लालू किसी से मिलने पहुंचे हैं. ऐसे में इस मुलाकात ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है. केंद्र और बिहार की सरकारों के किंग मेकर रहे लालू को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. लोकसभा चुनाव में भले ही अभी तीन साल का वक्त हो लेकिन विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं. कांग्रेस, टीएमसी, राजद समेत अन्य दलों के नेता आपस में लगातार मिल रहे हैं. इसी दौरान आज लालू यादव की मुलायम से मुलाकात ने लोकसभा चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन के नजरिये से देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/there-is-a-stir-in-nda-for-calling-nitish-as-pm-material-bjp-retaliates-on-upendras-statement/121978/">नीतीश

को PM मटेरियल बताने पर एनडीए में हलचल, उपेंद्र के बयान पर BJP का पलटवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही