Search

 
 
 

वक्फ पर लालू प्रसाद भी कड़ा कानून लाना चाहते थे... 2010 का वीडियो शेयर कर मांझी ने हल्ला बोला...

 
NewDelhi : वक्फ संशोधन विधेयक पर बड़ा खुलासा करते हुए केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हल्ला बोला है. श्री मांझी ने लालू प्रसाद का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि राजद सुप्रीमो कड़ा कानून(वक्फ संशोधन विधेयक) बनाने की वकालत कर चुके हैं.

मांझी ने विपक्षी सांसदों से कहा, लालू के बातों को ध्यान से सुनें 

जीतनराम मांझी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कुछ लोग सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह कानून नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ला रही है. दावा किया कि 2010 में लालू प्रसाद ने वक्फ के लिए कड़े कानून बनाये जाने की मांग की थी. श्री मांझी ने विपक्षी सांसदों से आग्रह किया कि वे लालू जी के बातों को ध्यान से सुनें और सदन में वक्फ संशोधन बिल 2025 के पक्ष में वोट करें मांझी ने 7 मई 2010 का है वीडियो किया है. इस वीडियो में लोकसभा में लालू यादव कहते सुने जा सकते हैं कि इस पर कड़ा कानून बनाना चाहिए. बहुत सारी जमीनें(वक्फ वालों) हड़प लीं हैं. चाहे सरकारी हों या गैरसरकारी...सब कुछ बेच दिया है. ऐसा नहीं है कि यह कोई खेती वाली जमीन है. पटना के डाक बंगला पर जितनी प्रॉपर्टी थी, सब पर अपार्टमेंट बन गया है. सब लोगों ने लूट-लाट लिया है. आगे से... संशोधन बिल लाइए, इसको हम लोग पास करते हैं

मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है

इससे पूर्व मंगलवार को जीतनराम मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया... वक्फ संशोधन बिल 2025 कई राजनैतिक दलों के सपनों को चकनाचूर कर देगा. जो दल वक्फ बिल पर मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे थे, उन्हें हमारी सरकार करारा जवाब देने जा रही है. वक्फ संशोधन बिल जिस दिन पास होगा, उस दिन देश का हर मुसलमान कहेगा `मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है. धन्यवाद- नरेंद्र मोदी जी, देश का हर तबका आपके साथ है. बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए  लिखा, लालू यादव जी ने 2010 में संसद में स्वीकार किया था कि वक्फ बोर्ड में जमीन कब्जा के नाम पर भारी लूट-पाट चल रही है. इसे भी पढ़ें : रविशंकर">https://lagatar.in/ravi-shankar-prasad-said-waqf-bill-is-not-unconstitutional-akhilesh-said-it-will-prove-to-be-waterloo-for-bjp/">रविशंकर

प्रसाद ने कहा, वक्फ बिल असंवैधानिक नहीं, बोले अखिलेश, यह भाजपा के लिए वाटरलू साबित होगा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही