Search

 
 
 

लालू प्रसाद यादव ने कहा, तेजस्वी यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है

लालू यादव ने कहा कि बिहार में आरएसएस और नीतीश को हटाकर अपनी सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही विधान सभा चुनाव का टिकट मिलेगा.
 

Patna : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष  लालू यादव  ने आज गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में राजद राज्य परिषद की बैठक में  कहा कि तेजस्वी यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है. गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सत्ता में भागीदारी दिलानी है.

 

लालू यादव ने कहा कि बिहार में आरएसएस और नीतीश को हटाकर अपनी सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही विधान सभा चुनाव का टिकट मिलेगा. 

 

इस अवसर पर लालू यादव  ने राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को बधाई दी. साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के काम की  सराहना की,   

 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि टिकट के लिए गणेश परिक्रमा की आवश्यकता नहीं है. अपने-अपने क्षेत्र में काम करिये. इसी आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  आपको टिकट देंगे. उन्होंने कहा कि राजद के सभी लोगों को टिकट की चिंता छोड़ कर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए जुट जाना चाहिए. 

 


तेजस्वी ने भाजपा और जदयू पर ह्मलावर होते हुए कहा कि विभिन्न आयोगों में कई दामादों को मौका दिया गया है. उन्होंने कहा कि आज ही मेरे आवास के बाहर गोली चली है, तो जंगलराज नहीं है क्या? 2005 के पहले कभी विरोधी दल के नेता के आवास के आगे गोली चलती थी.

 

बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित पार्टी के सांसद, विधायक और पार्टी के सभी नेता  थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही