Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलग अंदाज में नजर आये लालू प्रसाद यादव, कोर्ट में बैटमिंटन खेलते वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी माने जाने वाले लालू प्रसाद यादव आज अलग अंदाज में नजर आये. सोशल मीडिया पर लालू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए कोर्ट में बैटमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंट में जिंतेद्र और लीना चंदावरकर की फिल्म हमजोली का गाना "ढल गया दिन... हो गयी शाम.... जाना है जाने दो....." बज रहा है. इस वीडियो को लालू के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. लालू की बैटमिंटन खेलती तस्वीरों से साफ पता चलता है कि वो अब बिलकुल फिट एंड फाइन हैं. (पढ़ें, ">https://lagatar.in/former-army-chief-naravane-said-foreign-agencies-are-involved-in-manipur-violence/">

 पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अच्छा नहीं)
https://www.instagram.com/reel/CvPdEDlprIe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CvPdEDlprIe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Tejashwi Yadav (@_tejasvi_yadav)

लालू यादव की शब्दकोष में हार और डर शब्द नहीं

तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. जिसने डर की वजह से मैदान छोड़ दिया, उसकी किस्मत ने उसका साथ छोड़ दिया. कुछ दिनों से खामोश क्या है, वो अपने पद का फायदा उठाने लगे हैं, कमजोर समझकर लोगों को अब वो डराने लगे हैं. शायद वो भूल रहे हैं लालू ने कभी डरना नहीं सिखा है. डर और हार का वाक्य लालू यादव की शब्दकोष में नहीं है. याद रहे लालू यादव डर का नहीं, जीत का नाम है. लालू जी की यही आदर्श हमारा मनोबल बनाये रखता है और हमेशा कभी ना हार मानने के लिए प्रेरित करता है. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/delegation-of-mps-from-opposition-alliance-india-leaves-for-violence-hit-state-of-manipur/">विपक्षी

गठबंधन INDIA के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर के दौरे पर रवाना

स्वस्थ होते ही राजनीति में एक्टिव हुए लालू यादव 

गौरतलब है कि लालू ने कुछ महीने पहले ही सिंगापुर में अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया था. इसके बाद लालू दिल्ली आ गये थे. वहां कुछ दिन रहने के बाद वो वापस पटना आ गये. कुछ दिन आराम करने के बाद वो एक बार फिर राजनीति में एक्टिव हो गये हैं. लालू हाल ही में पटना और बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/big-accident-in-bermo-during-muharram-procession-4-died-due-to-contact-with-high-tension-wire-6-serious/">बेरमो

: मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार में ताजिया सटने से चार की मौत, 6 गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही