Search

 
 
 

Bihar News: चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद की जमानत रहेगी बरकरार, SC में ईडी की मांग खारिज

चारा घोटाला मामले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई में ईडी ने लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने और सजा पर रोक हटाने की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.
 
बिहार की खबरें

Patna: चारा घोटाला मामले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई में ईडी ने लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने और सजा पर रोक हटाने की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की मांग को खारिज करते हुए हाईकोर्ट को आदेश दिया कि सजा के खिलाफ दायर पील की जल्द सुनवाई करें. इस चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद के अलाव अन्य आरोपियों को 2018 में ही दोषी करार दिया था. इसके बाद लालू प्रसाद ने अपनी सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की थ. मामला कोर्ट में लंबित है.

 

लालू प्रसाद को 2021 में ही इस मामले में जमानत मिल गई थी. जानकारी के मुताबिक सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से कोर्ट ने यह फैसला लिया था. कोर्ट ने कहा था कि जबतक अपील पर फैसला नहीं आता तब तक वो जमानत पर रहेंगे. इसी को लेकर ईडी ने लालू की जमानत रद्द करने की मांग की थी. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इतने दिनों से लंबित मामले में दखल देना सही नहीं है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही