Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू रथ के सारथी विजय यादव का निधन, पार्टी मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय यादव का सीएमसी वेल्लोर में इलाज के दौरान निधन हो गया. विजय यादव पार्टी के सबसे पुराने नेता थे और झारखंडी ही नहीं बल्कि बिहार में भी उनके लालू रथ की एक अलग ही पहचान थी. विजय लालू रथ के सारथी थे. उनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल में शोक की लहर है. विजय यादव के पार्थिव शरीर झारखंड प्रदेश राजद मुख्यालय में लाया गया. जहां राजद के नेताओं ने श्रद्धांजलि दिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की.
इसे भी पढ़ें - विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-congress-mla-naman-vixal-kongadi-reaches-ed-office-interrogation-begins/">विधायक

कैश कांड: ईडी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी,पूछताछ शुरु

राजद के समर्पित कार्यकर्ता थे विजय यादव

राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि विजय यादव पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांतों पर चलने का काम उन्होंने किया था. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sardhanjali.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विजय यादव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

राजद के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने कहा कि विजय यादव ने संगठन के लिए लंबा संघर्ष किया था. उनकी कमी पार्टी को सदैव खलेगी. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.

ये रहे मौजूद

सुभाष यादव, राजेश यादव, श्याम दास सिंह, रंजन यादव, अवधेश यादव(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), डीके सिंह(महानगर अध्यक्ष), आफरोज आलम(पूर्व महानगर अध्यक्ष), विशु विशाल( राष्ट्रीय महासचिव, युवा राजद), शैलेन्द्र शर्मा, मंतोष(प्रवक्ता), अनिता यादव(प्रवक्ता), बिनोद सिंह, इरफान अहमद अंसारी, गौरी शंकर यादव समेत राजद के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/liquor-scam-case-cbi-seeks-permission-from-lg-to-register-case-against-manish-sisodia/">दिल्ली

शराब घोटाला : CBI ने LG से मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही