Search

 
 
 

आचार संहिता उल्लंघन मामले में 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे लालू

 
Ranchi :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव वर्ष 1996 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे. मालूम हो कि 1995- 96 में गढ़वा में चुनाव से पहले एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था. इसी मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

हेलीकॉप्टर से 7 जून को पहुंचेंगे मेदिनीनगर, उसी दिन लौट जायेंगे

राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 7 जून को हेलीकॉप्टर से मेदिनीनगर पहुंचेंगे. जहां रात्रि विश्राम करने के बाद 8 जून को न्यायालय में उपस्थित होंगे और इसी दिन पटना लौट जायेंगे.

क्या है मामला

वर्ष 1995-96 में लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभा गढ़वा मैदान में आयोजित की गयी थी. मैदान में इतनी भीड़ हो गयी थी कि हेलीकॉप्टर को पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर बगल के खेत में उतार दिया था. इसी को लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पलामू कोर्ट की ओर से उन्हें अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. लालू यादव 8 जून को अदालत में हाजिर होंगे. इसे भी पढ़ें – नेताओं">https://lagatar.in/jharkhand-news-taking-photographs-becomes-a-problem-for-the-leaders-after-every-controversy-in-jharkhand-the-picture-of-the-leaders-associated-with-it-is-viral/">नेताओं

के लिए आफत बना फोटो खिंचवाना, झारखंड में हर कंट्रोवर्सी के बाद उससे जुड़े नेताओं की तस्वीर होती है वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही