Search

 
 
 

इलाज के लिए दिल्ली गए लालू, सीएम हेमंत ने ली सेहत की जानकारी

 
Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज कराने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं बुधवार शाम शोकाकुल मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य की जानकारी एयरपोर्ट पर ली. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि दिल्ली से रांची जाने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात हुई. उनके साथ मौजूद उनकी बेटी मीसा भारती से लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने लालू के शीघ्र स्वस्थ होने कामना की है. इसे भी पढ़ें- पीटी">https://lagatar.in/pt-usha-and-ilaiyaraaja-nominated-to-rajya-sabha-modi-congratulates/">पीटी

ऊषा और इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत, मोदी ने दी बधाई
बता दें कि बीते शनिवार को लालू यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे गिर गए थे. जिसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं है. अभी तक उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद अब उन्हें और बेहतर इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही