Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी से मिलने जल्द दिल्ली जायेंगे लालू यादव और नीतीश कुमार, 2019 की गलती को नहीं दोहराना- तेजस्वी यादव

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  लोकसभा चुनाव 2024  के लिए आरजेडी और जेडीयू विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटी हुई. नीतीश कुमार के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गये हैं. दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही बिहार के दोनों बड़े नेता लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने आयेंगे. दोनों नेता एक साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि सोनिया गांधी के स्वदेश लौटते ही मुलाकात होगी. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है. इसलिए वह फिलहाल भारत में नहीं हैं.">https://lagatar.in/category/bihar/">

( बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) 
इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-trying-to-burn-the-youth-alive-by-pouring-petrol-admitted-to-the-hospital/">गढ़वा

: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रोजगार, दवाई, कमाई, पढ़ाई जैसे असल मुद्दों पर बात अब नहीं  हो रही

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार 2019 की गलती को नहीं दोहराना है. 2019 में जो हुआ उसको लोग भुगत रहे हैं.  उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी रोजगार, दवाई, कमाई, पढ़ाई जैसे असल मुद्दों पर बात अब नहीं  कर रहा है.  तेजस्वी ने बताया विरोधी दलों के नेताओं से फोन पर लगातार बात हो रही है. विपक्षी एकता की पहल में सबने सहमति जतायी है. अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि गृह मंत्री हैं कहीं भी किसी भी राज्य में जा सकते हैं. हम खुलकर बोलते हैं कि बिहार आ रहे हैं तो बिहार के विशेष राज्य के दर्जे का क्या होगा ? विशेष पैकेज का क्या होगा ? बाढ़ आया, सुखाड़ आया उसके लिए विशेष दे रहे हैं कि नहीं दे रहे हैं ? इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-uncontrolled-highway-collided-with-the-culvert-of-the-culvert-major-accident-averted/">आदित्यपुर

: अनियंत्रित हाइवा पुलिया के कलवर्ट से टकराया, बड़ा हादसा टला

 नीतीश कुमार ने भी कई विपक्षी नेताओं से की हैं मुलाकात 

गौरतलब  है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने  राहुल गांधी से लेकर डी राजा तक से मुलाकात की है.  इस दौरान विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश की गई. नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया था कि सभी विपक्षी पार्टी उनकी बातों से सहमत है. और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर आगे आयेंगे. इसे भी पढ़ें - कुछ">https://lagatar.in/something-different-pm-modi-who-dominates-facebook-youtube-has-less-presence-on-linkedin/">कुछ

अलग: फेसबुक-यूट्यूब पर छाए रहने वाले PM मोदी की लिंक्डइन पर कम मौजूदगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही