Search

 
 
 

लालू यादव ने भ्रष्टाचार का इतिहास कायम कियाः ललन सिंह

 
Patna: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह राजद पर हमलावर हैं. रविवार को ललन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है. इतने लंबे समय तक बिहार में राज किया. भ्रष्टाचार का इतिहास कायम किया. वहीं तेजस्वी यादव के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब बेचने के आरोप पर ललन सिंह ने करारा जवाब दिया. कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग गंभीरता से क्यों लेते हैं? तेजस्वी की किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए. कुछ दिन पहले हमलोगों के साथ थे. कितना गुणगान करते थे. अब जब गए हैं तो उनका बस यही काम है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

तेजस्वी यादव के बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल में बिहार की क्या दुर्दशा करके रखी है. आज भी उनके मन में यही कल्पना है. इसीलिए तेजस्वी यादव के बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. ओसामा शहाब के राजद का दामन थामने पर ललन सिंह ने कहा अच्छी बात है. यह दर्शाता है कि वो क्या कर रहे हैं. वह किसे ला रहे हैं और दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं. तेजस्वी के जेडीयू का नामकरण करने पर ललन सिंह ने कहा उनको गंभीरता से लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. जेडीयू बना है संघर्ष से तेजस्वी यादव बने हैं अपनी पिता के विरासत से. वहीं बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होनेवाले उपचुनाव को लेकर ललन सिंह अपनी पार्टी की जीत पर आश्वस्त हैं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही