Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव ने तलवार से काटा केक, राबड़ी आवास के बाहर बैंड-बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन आज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया, वहीं राबड़ी देवी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने गाने-बाजे के साथ जश्न मनाया और नाचते-गाते नजर आए
Advertisement
Advertisement

Patna : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन आज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया, वहीं राबड़ी देवी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने गाने-बाजे के साथ जश्न मनाया और नाचते-गाते नजर आए

 

 

 

राबड़ी आवास में उत्सव का माहौल :  लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी आवास में विशेष आयोजन किया गया, जहां 78 पाउंड का विशाल केक काटा गया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राबड़ी आवास पहुंचे और लालू यादव को बधाइयां दीं.

 

तलवार से काटा गया 78 किलो का लड्डू : जश्न के दौरान एक विशेष आकर्षण रहा 78 किलो वजनी लड्डू, जिसे लालू यादव ने तलवार से काटा. कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ में तलवार थमाई और परंपरागत अंदाज में लड्डू काटकर उनका जन्मदिन मनाया

 

 

भाई वीरेंद्र मनेर के लड्डू लेकर पहुंचे : राजद विधायक भाई वीरेंद्र भी राबड़ी आवास पहुंचे. उन्होंने बताया कि वे मनेर का शुद्ध घी वाला लड्डू लेकर आए हैं और राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रतीक है.

 

 

 

राज्यभर में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में आयोजन : राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने बताया कि पूरे राज्य में लालू यादव का जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस मौके पर गांवों, टोलों और कस्बों में वंचित एवं दलित समाज के बीच भोजन वितरण और सेवा कार्य किए जा रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही