Search

 
 
 

दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुए लालू यादव, बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हुए

 

 NewDelhi/Patna  :   चारा घोटाले में जमानत मिलने के बाद लालू यादव के घर लौटने का इंतजार खत्म हो गया.खबर है कि दिल्ली एम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू यादव को आज शनिवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वे बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हो गये हैं.  बता दें कि लगभग साढे तीन साल बाद जेल से घर लौटने पर लालू के परिजनों और समर्थेकों में खुशी की लहर है. 

सेहत में सुधार के बाद लालू को एम्स से छुट्टी दे दी गयी

चारा घोटाले से जुड़े केस में दिसंबर 2017 में जेल भेजे गये लालू यादव को 18 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी.  लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे एम्स में भर्ती थे. एम्स को उनकी रिहाई के आर्डर की हार्ड कापी नहीं मिली थी. इसके अलावा उन्हें इलाज की भी जरूरत थी. लेकिन रिहाई के आर्डर की कापी मिलने और उनकी सेहत में सुधार के बाद लालू को एम्स से भी छुट्टी दे दी गयी है.

बताया जा रहा है कि लालू यादव की तबीयत में सुधार है लेकिन पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें लगातार डॉक्टरी देखभाल की जरूरत पड़ती रहेगी.  फिलहाल डॉक्टरों की मंजूरी के बाद ही लालू को घर ले जाया गया है. एम्स से छुट्टी मिलने के बाद के लालू यादव अपनी राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर लौट गये हैं. बताया जाता है कि फिलहाल वे यहीं रहेंगे.   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही