Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढाई माह बाद सिंगापुर से लौटे लालू यादव, अभी दिल्ली में ही रहेंगे

New Delhi : राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी का इलाज करवाकर ढाई महीने बाद सिंगापुर से वापस दिल्ली लौट आए हैं. उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं. एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों और आरजेडी नेताओं का जमावड़ा लग गया. लेकिन वे लोग अपने नेता के करीब नहीं जा सके. डॉक्टर्स ने लालू को लोगों के संपर्क में आने से मना किया है. इंफेक्शन की वजह से लालू को लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है. वह कुछ दिन दिल्ली में ही रहेंगे.

फिलहाल बेटी मीसा के सरकारी आवास में रहेंगे

दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव का वेलकम करने उनके दामाद और मीसा भारती के पति शैलेश कुमार पहुंचे थे .जिसके बाद वह लालू को मीसा के सरकारी आवास ले गए. लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर उनके वापस घर लौटने की जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि,’आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह बात हम सबके नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ कर आप सब के बीच भेज रही हूं.अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा’.
इसे भी पढ़ें – नीजी">https://lagatar.in/employment-of-75-percent-local-candidates-is-mandatory-in-private-sector-establishments-otherwise-action-will-be-taken-director/">नीजी

क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई- निदेशक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही