Search

 
 
 

नीतीश से मिलने अचानक सीएम आवास पहुंचे लालू यादव, सीट शेयरिंग पर चर्चा!

 
Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव आज गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे. करीब आधे घंटे तक दोनों ने बंद कमरे में बातचीत की. नीतीश और लालू की मुलाकात की वजह अभी सामने नहीं आ पायी है. लेकिन लालू के अचानक सीएम आवास पहुंचने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि लालू-नीतीश ने सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की होगी. या फिर यह औपचारिक मुलाकात भी हो सकता है. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/indias-external-debt-increased-to-us-629-1-billion-rbi/">भारत

का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा : आरबीआई)

कुछ दिन पहले राबड़ी आवास पहुंचे थे नीतीश

बता दें कि इससे पहले 24 सितंबर रविवार को नीतीश कुमार अचानक लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गये थे. लेकिन लालू से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी थी. ऐसे में नीतीश कुमार राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ही वापस लौट आये थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-one-youth-riding-a-bike-died-another-injured-in-a-road-accident/">कोडरमा

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

देश और बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी सक्रिय  

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों देश और बिहार दोनों जगह की राजनीति में काफी सक्रिय हैं. एक तरफ नीतीश अचानक मंत्रियों के दफ्तर तो कभी सचिवालय तो कभी जदयू कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं. सीएम के  औचक निरीक्षण से कर्मचारियों, अधिकारियों और मंत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान कुछ अधिकारी और मंत्री दफ्तर में मिले. वहीं कई मंत्रियों व अधिकारियों के गायब रहने पर सीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कई अफसरों की क्लास भी लगाई. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही