Search

 
 
 

CBI एक्शन पर भड़की लालू यादव की बेटी रोहिणी, ट्वीट कर बोला हमला

 
Patna :  नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई एक्शन में दिख रही है. पटना में सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद लालू यादव से दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की. जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सीबीआई पर भड़क उठी. रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा- "पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है. अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी. पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है. यह सब याद रखा जाएगा. समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है. यह याद रखना होगा. पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं. अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें ज़रा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे. अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है." बता दें कि रोहिणी आचार्य ने लालू यादव को किडनी दी है. हाल ही में लालू सिंगापुर से लौटे हैं. रोहिणी आचार्य ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह कई बार ट्वीट कर विरोधियों को निशाने पर लेती रही हैं. इसे भी पढ़ें: रांची:">https://lagatar.in/ranchi-8-year-old-shaurya-kidnapped-edalhatu-brutally-murdered-dead-body-recovered-pond/">रांची:

एदलहातू से अपहृत 8 वर्षीय शौर्य की बेरहमी से हत्या, तालाब से शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही