Vinit Upadhyay Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की बिहार के चुनावी समर में कूदने की बेताबी किसी से छिपी नहीं है. पिछले महीने एक मामले में हाइकोर्ट से जमानत की मंजूरी मिल गयी. तो अब लालू यादव ने दुमका कोषागार से 3 करोड़ से ज्यादा की अवैध निकासी से जुड़े मामले में जमानत के लिए झारखंड हाइकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. लालू की जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए हाइकोर्ट से आग्रह किया जा सकता है. लालू यादव चारा घोटाला से जुड़े 4 अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिये गये हैं. सज़ा की अवधि और अन्य आधार के जरिये हाइकोर्ट से 3 मामलों में जमानत मिलने के बाद अब लालू अंतिम मामले में जमानत मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि बिहार के चुनावी रण में जोर आजमाइश कर सकें.
बिहार चुनाव के क्लाइमैक्स में हो सकती है लालू यादव की एंट्री
Last Updated: Oct 24, 2020 12:00 AM (IST)