Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को दबाया नहीं जा सकता : संजर मलिक

Advertisement
Advertisement
राजद के स्थापना दिवस पर क्विज, प्रतिभागी सम्मानित Hazaribagh : राजद का 27वां स्थापना दिवस ग्रांड़ पैलेस हजारीबग में राजद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजर मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया. इसे यादगार बनाने के लिए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान निर्माण, साथ ही जीवन में उठाई गई परेशानियों और पिछड़ों व दलितों को मुख्य धारा में लाने के लिए किये गए कार्यों पर क्विज कराया गया. इसमें युवाओं ने भाग ले कर अपने भीतर छुपे ज्ञान को उजागर किया. प्रश्नों के उत्तर कम समय में देने वाले प्रतिभागियों के बीच प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया. उन्हें बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित पुस्तकें दी गईं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-burnt-effigies-of-bjp-leaders-in-protest-against-urination/">चाईबासा

: पेशाब कांड के विरोध में झामुमो ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

लालू यादव ने बाबा साहेब की नीतियों को हृदय में बसाया है- संजर मलिक

मौके पर संजर मलिक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीतियों एवं सिद्धांतों को दबाया नहीं जा सकता. उन्हें जितना रोकने का प्रयास किया जाएगा, वह उतना ही बढ़ेगा. दरअसल लालू प्रसाद ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की नीतियों को अपने हृदय में बसाया है. इस मौके पर मुख्य रुप से उदय राम, सैयद तबरेज अख्तर, राजेश यादव, अधिवक्ता सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो इरफानउद्दिन अशरफ, छोटू राणा, डॉ हसन चिश्ती, अभय साह, अनवर वारसी, आदित्य रजक, ताहिर अंसारी के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-babu-jagjivan-ram-remembered-on-his-death-anniversary/">धनबाद:

पुण्यतिथि पर याद किये गए बाबू जगजीवन राम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही