Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू की बेटी ने कंगना पर बोला हमला, कहा- दिमाग से पैदल और फर्जी झांसी की रानी

Advertisement
Advertisement

Bihar : इन दिनों सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं. ट्विटर पर रोहिणी किसी न किसी पर पलटवार जरूर करती हैं. बिहार विधानसभा चुनाव और नीतीश सरकार पर भी उन्होंने कई बार हमला बोला है. इस बार कंगना रनौत के खिलाफ रोहिणी ने तंज कसा है. वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना भी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं.

कंगना ने गंगा में मिली लाश को नाइजीरिया का कहा

देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच बिहार और उत्तर प्रदेश के गंगा नदी से कई लाशें मिली हैं. गंगा में मिल रही लाशों पर भी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपना बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हमारे देश में ही कुछ ऐसे लोग हैं जो इस तरह की तस्वीरें फैलाकर देश को बदनाम कर रहे हैं. कंगना ने वीडियो में कहा था कि ‘जो तस्वीरें हैं जहां गंगा में लाशें तैर रहीं हैं, वो वायरल हो रही हैं, पता चला कि नाइजीरिया की हैं. ये सब यहां के लोग ही हमारी पीठ में छुरा भोंक रहे हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-17-at-3.52.57-PM.jpg"

alt="" class="wp-image-65618" />

ट्वीट करके लालू की बेटी ने कंगना पर कसा तंज

इस बयान पर रोहिणी आचार्या ने ने ट्वीट करके कंगना रनौत पर हमला बोला. रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करके कहा कि अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है. उन्होंने कंगना को आंख की अंधी और दिमाग के पैदल तक कह दिया. फकीरा की दलाली में क्या राज्यसभा सीट की खातिर या सीधे सीएम बनने की खातिर. रोहिणी ने कंगना को फर्जी झांसी की रानी बताते हुए कहा कि फकीरा की छवि बचाने के लिए गंगा में तैरती लाशों को नाइजीरिया का बता कर वह मानवता का गला घोंट रही है.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं रोहिणी आचार्य

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. रोहिणी सोशल मीडिया पर बिहार सहित अन्य मुद्दों पर अपना बयान देती हैं. इसके पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर भी रोहिणी ने हमला बोला था. तेजस्वी के एंबुलेंस वाली ट्वीट पर कोट रोहिणी ने लिखा था कि एक दिन का किराया देकर उद्घाटन के लिए एंबुलेंस मंगवाकर वापस एंबुलेंस लौटायी जाती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही