Lagatar Desk : राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य 11 महीने बाद सिंगापुर से पटना लौटी. इस मौके पर लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही रोहिणी पिता से आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तो लालू ने उन्हें गले से लगा लिया. वहीं मां भी बेटी से गले मिलकर रो पड़ी. इतने दिन बाद मां और पापा से मिलकर रोहिणी भी भावुक हो गई.
पापा बुलाए हैं, उनसे मिलने आई हूं
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने बिहार वासियों को आने वाले दशहरा के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मैं काफी समय बाद पटना आई हूं. उन्होंने मीडिया से इसे राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की. कहा कि यह पूरी तरह से निजी दौरा है. पापा जी बुलाए हैं, इसलिए उनसे मिलने आई हूं.
#WATCH | Patna, Bihar | RJD chief Lalu Yadav's daughter, Rohini Acharya, said, "Best wishes to everyone for the upcoming Dussehra. I have come to Patna after a long time; please do not give this a political color. This is a completely personal visit. I have come to meet my… pic.twitter.com/Tkue8HW2QF
— ANI (@ANI) October 2, 2026
पापा..आप मेरी बरगद की छाया
पटना पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लालू के साथ एक फोटो और वीडियो पोस्ट कर इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लिखा कि पापा का हाथ थाम राहें आसान होती हैं, पापा की हर एक मुस्कान में मेरी जान बसती है. कोई शब्द नहीं, कोई शर्त नहीं, ये रिश्ता इतना पावन है. पापा..आप मेरी बरगद की छाया .. आपसे बड़ा और बढ़कर मैंने इस जहान में कुछ और नहीं पाया है.
पापा का हाथ थाम राहें आसान होती हैं,
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 2, 2026
पापा की हर एक मुस्कान में मेरी जान बसती है ..
कोई शब्द नहीं, कोई शर्त नहीं, ये रिश्ता इतना पावन है ..
पापा.. आप मेरी बरगद की छाया .. आपसे बड़ा और बढ़ कर मैंने इस जहान में कुछ और नहीं पाया.. pic.twitter.com/JsRTqDDEBj
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें