अमित शाह ने आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गये : भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर दिये गये बयान पर सिसायत जारी है. तेजस्वी के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी अमित शाह के बयान की निंदा की है. लालू यादव इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अमित शाह को लेकर विवादित बयान दे दिया. राजद सुप्रीमो ने अमित शाह को पागल कह दिया. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि अमित शाह पागल हो गये हैं. उनको बाबा साहेब अंबेडकर से घृणा है, इसलिए वो उनको लेकर इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह के पागलपन का हम खंडन करते हैं. लालू ने बाबा साहेब आंबेडकर को महान और भगवान बताया. अमित शाह को इस्तीफा देने चाहिए या नहीं वाले सवाल पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि उनको इस्तीफा देकर भागना चाहिए. उनको राजनीति से त्याग दे देना चाहिए. https://twitter.com/PTI_News/status/1869593506479845602
राजनीति के जोकर हैं लालू प्रसाद : भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह
लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने उनपर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गये हैं. उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया. कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं. कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं. गृह मंत्री ने सच्चाई कही. आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किया. आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं.
Leave a Comment