Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू की सेहत फिर हुई खराब, क्रिएटनीन लेवल बढ़ा, एम्स भेजने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत एक बार फिर नासाज हुई है. उनका क्रिएटनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है. लालू का इलाज कर रहे हैं चिकित्सक और मेडिकल बोर्ड के वरीय चिकित्सक डॉ विद्यापति ने कहा कि लालू की खराब सेहत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक लालू के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी देंगे. जिसके बाद उन्हें एम्स रेफर करने की तैयारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-was-invited-by-cpim-to-his-program-tharoor-wants-to-go-sonia-gandhi-did-not-give-permission/">शशि

थरूर को माकपा ने अपने कार्यक्रम में बुलाया, जाना चाहते हैं थरूर, सोनिया गांधी ने नहीं दी इजाजत

इन बीमारियों से ग्रसित है लालू यादव

जानाकरी के मुताबिक लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आँख में दिक्कत है. उनकी किडनी फोर्थ स्टेज यानी लास्ट स्टेज में है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-tender-for-sub-station-in-masaliya-this-month-civil-work-will-be-completed-in-6-months/">झारखंड

विधानसभा : मसलिया में सब-स्टेशन का टेंडर इसी माह, 6 माह में सिविल वर्क होगा पूरा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही